मनुवादी सुन लो! संविधान रहेगा, आरक्षण रहेगा!

स्वयंघोषित जगद्गुरु रामभद्राचार्य बकवास कर रहा है कि संविधान सिर्फ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने नहीं लिखा, बल्कि 100 लोग थे। इतना ही नहीं, वह मनुस्मृति को पहला संविधान बताता है! आरक्षण का विरोध करता है, सिर्फ आर्थिक आधार पर आरक्षण को मानता है, और सामाजिक रूप से पिछड़ों के आरक्षण को ठुकराता है।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, संविधान के सच्चे निर्माता, को नकारना देशद्रोह है! इस अज्ञानी, स्वयंघोषित जगद्गुरु को देशद्रोही घोषित कर तुरंत जेल में डालो! यह दावा करता है कि आरक्षण से प्रतिभा का अपमान होता है और भारत में गृहयुद्ध भड़केगा। अरे, आरक्षण सामाजिक समता लाता है, गृहयुद्ध नहीं! आरक्षण नकारना और जातिवाद को हवा देना ही असली जातिवाद है। यह मानसिक रूप से बीमार, सड़ी विचारधारा वाला व्यक्ति है।
रामभद्राचार्य पर तुरंत कार्रवाई न हुई, तो ऑल इंडिया पैंथर सेना देशभर में मनुवादी सोच के खिलाफ तीव्र आंदोलन छेड़ेगी! बाबासाहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज पूरा देश बाबासाहेब को मानता है, और यही बात मनुवादियों के पेट में दर्द कर रही है।
मनुवादी सुन लो, जब तक देश रहेगा, संविधानरहेगा! जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण रहेगा! बाबासाहेब ही संविधान के निर्माता थे और रहेंगे। कोई अज्ञानी कितना भी चिल्लाए, सच नहीं बदलेगा।
मीडिया को चैलेंज: ऐसे सड़े दिमाग वालों का इंटरव्यू लेना बंद करो! स्वयंघोषित जगद्गुरु कभी असली जगद्गुरु नहीं हो सकते। ऑल इंडिया पैंथर सेना मनुवादी सोच की कड़ी निंदा करती है। बाबासाहेब ने मनुस्मृति का दहन किया और देश को संविधान दिया। आरक्षण से सामाजिक समता और प्रगति हो रही है।
मनुवादी सोच विषमता फैलाती है, लेकिन मनुस्मृति अब कभी जिंदा नहीं होगी, क्योंकि बाबासाहेब ने उसे राख कर दिया! कोई इसे जिंदा करने की कोशिश करेगा, तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। इस देशद्रोही सोच को जेल में डालो!
#संविधान_जिंदाबाद #आरक्षण_जिंदाबाद #मनुवाद_मुर्दाबाद #AllindiaPantherSena



