Uncategorized

दलित परिवार से जबरन दान मांगने पर हमला, महिलाओं से भी मारपीट!

छतरपुर में दलित अत्याचार का मामला, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी Madhya Pradesh के Chhatarpur जिले के महाराजगंज क्षेत्र में एक दलित परिवार के साथ गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर निर्माण के लिए पांच कुंतल अनाज की मांग की गई थी। पीड़ित परिवार गरीब दलित मजदूर किसान होने के कारण इतनी बड़ी मात्रा में अनाज देने में असमर्थ था। मना करने पर परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। महिलाओं के साथ भी हिंसा किए जाने का आरोप लगाया गया है!जानकारी के अनुसार, इस हमले में मंदिर के पुजारी समेत 10 से 12 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है।All India Panther Sena ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन किया जाएगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक केदार का कहना है कि देशभर में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकारें और संबंधित संस्थाएं गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। बयान में कहा गया कि दान के नाम पर गरीब परिवारों पर दबाव बनाना और हिंसा करना कानून और मानवता दोनों के खिलाफ है।केदार ने मध्य प्रदेश सरकार, पुलिस महानिदेशक और धर्मादाय विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने और संबंधित पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।

पँथरनामा

पँथरनामा, सामाजिक क्रांतीची आधुनिक डरकाळी... पँथरनामा ऑल इंडिया पँथर सेनेचे मुखपत्र आहे. सामाजिक, राजकिय, आर्थिक, सांस्कृतिक गुलामगिरीच्या विरोधात नव्या स्वातंत्र्याचा संघर्ष, आंबेडकरी चळवळीच्या चौथ्या पर्वाच्या माध्यमातुन आम्ही लढत आहोत. -दिपक केदार संपादक पँथरनामा राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया पँथर सेना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!