“ढोंगी स्वामियों को बुद्ध पर बोलने का अधिकार नहीं” – दिपक केदार

ऑल इंडिया पँथर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिपक केदार ने एक स्वयंभू स्वामी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “यह देश बुद्ध का नहीं” कहने वालों को गौतम बुद्ध पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग ढोंग और लूट के सहारे समाज को गुमराह कर रहे हैं और बुद्ध की विरासत को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं।दिपक केदार ने कहा कि गौतम बुद्ध का संदेश मानवता, शांति और करुणा का संदेश है, जिसे दुनिया आज भी स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि “बुद्ध की महानता को कोई छोटा व्यक्ति कम नहीं कर सकता। यह भूमि सदियों से बुद्ध की विरासत रही है।”उन्होंने अयोध्या में हुए उत्खनन का उल्लेख करते हुए दावा किया कि वहां बुद्ध से जुड़े कई प्रमाण मिले हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचीन विहारों को मंदिरों में बदला गया और बौद्ध इतिहास को दबाने की कोशिश की गई।उन्होंने सम्राट अशोक द्वारा निर्मित स्तूपों, शिलालेखों और बुद्ध लेणियों पर हो रहे अतिक्रमण को तुरंत रोकने की मांग की। इसके अलावा बोधगया में बौद्ध अनुयायियों के दान के कथित शोषण पर भी सवाल उठाए।दिपक केदार ने कहा कि “कुछ लोग देश को युद्ध की भूमि बताते हैं, लेकिन जब दुनिया युद्ध के खतरे में होती है, तब पूरी मानवता को बुद्ध का ही मार्ग याद आता है।” उन्होंने स्वयंघोषित ढोंगी स्वामियों से बुद्ध पर टिप्पणी बंद करने की अपील की।



